1

किसी भी बिज़नेस को शुरु करने से पहले तथा अन्य कार्यो के लिए NOC बनवाना जरुरी होता है चलिए जानते है कि NOC क्या होता है NOC एक कानूनी प्रमाण पत्र होता है जो किसी संगठन, संस्थान, एजेंसी, कर्मचारी, मकान मालिक आदि के द्वारा जारी किया जाता है। अगर आप बैंक से लोन लेकर पूरा चुका देते है तो आप बैंक से NOC ले सकते है। जिसमें लिखा होता है कि कर्जदाता ने पूरा कर्जे चुका दिया है और इस पर किसी प्रकार का कर्ज बकाया नहीं है। लोन चुकाने के बाद यह बेहद जरूरी है कि आप बैंक से अपनी NOC जरूर लेवें।

 

 

 

 

 

NOC के प्रकार

1. सेकंड हैंड कार खरीदने पर आपको उसकी NOC लेनी चाहिए। यह भी हो सकता है कि उस कार पर बैंक का लोन बकाया हो और उस व्यक्ति ने आपको वह कार बेच दी हो ऐसे में बैंक वाले आपकी गाड़ी उठा कर ले जाएंगे।

लेकिन NOC होगा तो वो ऐसा नही कर सकते। बैंक NOC तभी जारी करेगा जब उसका लोन पूरा चुका देंगे।

2. बैंक में लोन चुकाने के बाद आपको NOC जरुर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में बैंक यह ना कह सके कि आप पर लोन बकाया है।

3. शहर में मकान बनाने से पहले भी नगरपालिका से NOC लेना होता है। शहर में मकान बनाने के कुछ नियम होते हैं। आपको अपने मकान का नक्शा पास करवाना होता है।

4. कोई भी नया बिजनेस या फैक्ट्री शुरू करने से पहले भी आपको नगर पालिका से NOC बनवाना होता है।

 

 

NOC का फुल फॉर्म

NOC का फुल फॉर्म “Non Objection Certificate” होता है। हिंदी में इसका मतलब “अनापत्ति प्रमाण पत्र” होता है।

NOC क्यों जरूरी होता है

NOC लेना इसलिए जरूरी होता है ताकि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य को कोई व्यक्ति बीच में ना रोक सके तथा आप कानूनी तौर पर लीगल तरीके से कार्य कर सकें।

अगर आपके कार्य में कोई रुकावट डालता है तो आप उसे NOC दिखाकर अपने आप को मुसीबत से बचा सकते हैं।

NOC किसी भी कार्य को शुरु करने कि permission होती है।

 

 

 

 

 

NOC कहां से बनवाएं

1. अलग-अलग कार्य के लिए अलग-अलग स्थानों से NOC बनानी पड़ती है। जैसे

अगर आप उत्तरप्रदेश के निवासी है और आपने पंजाब से सेकंड हैण्ड कार खरीदी है तो जिस व्यक्ति से आपने कार खरीदी है। वह आपको पंजाब से कार कि NOC बनवाकर देगा और आपको अपने जिले के RTO ऑफिस में कार का रजिस्ट्रेशन करवाते समय वह NOC दिखानी होगी तभी गाड़ी आपके नाम होगी।

2. लोन समाप्ति पर आपको उसी बैंक से NOC बनानी होगी जिस बैंक से आपने लोन लिया है।

3. मकान या फैक्ट्री बनाने से पहले नगर पालिका से NOC बनवानी होगी।

NOC बनवाने का खर्चा

अलग-अलग प्रकार की NOC बनवाने का खर्चा अलग अलग होता है। इसके लिए आपको 500 से 2000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।

वाहन के लिए NOC फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें।

 

 

 

 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने जाना कि NOC क्या होता है तथा इसके क्या फायदे है।

NOC एक लीगल सर्टिफिकेट है जो आपकी क़ानूनी तौर पर आपके अधिकारों कि रक्षा करता है। NOC के द्वारा आप भविष्य में किसी भी प्रकार कि परेशानी से बच सकते है।

 

 

 

NOC kya hain NOC kya hain noc kaise bannaye what is NOC in hindi NOC kya hota hai NOC kya hai noc kaise bannaye what is NOC in hindi NOC kya hota hai NOC kya hai what is NOC in hindi

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments