1

NASA FULL FORM IN HINDI

प्रत्येक व्यक्ति ब्रह्माण्ड की जानकारी प्राप्त करने का इच्छुक होता है | वह जानना चाहता है, कि प्रथ्वी के बाहर की दुनिया किस प्रकार की है | सभी लोग यह जानना अवश्य चाहते है, कि बादलों के पीछे क्या है | अंतरिक्ष में भी कोई रहता है कि नहीं क्या हम भी वहां पर रह सकते है कि नहीं | आज के समय में बढ़ती टेक्नोलॉजी और रोज नए-नए प्रयोगों के द्वारा अंतरिक्ष के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त हुई है | प्रत्येक देश के पास अपनी एक एजेंसी होती है, जो कि अंतरिक्ष से जुडी जानकारियों को एकत्रित करती है | इन्हीं एजेंसियों में नासा एक एजेंसी है | इसके द्वारा अंतरिक्ष की सूचना को प्राप्त करके उसे दूसरे देशों के साथ भी साझा किया जाता है | इस पेज पर NASA Full Form in Hindi, नासा की स्थापना और इतिहास क्या है, के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |

 

 

नासा का फुल फॉर्म (NASA FULL FORM)

नासा का फुल फॉर्म National Aeronautics and Space Administration है | हिंदी में इसे ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ कहते है | यह विश्व की सबसे बड़ी एजेंसी है | इसे संक्षिप्त में नासा कहा जाता है | यह संयुक्त राज्य अमेरिका की स्पेस एजेंसी है | इसका गठन राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष वैमानिकी को ध्यान में रखकर 19 जुलाई 1958 को किया गया था | इसका निर्माण नेशनल एडवाइजरी कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स के स्थान पर किया गया था | इसका मुख्य कार्य अंतरिक्ष कार्यक्रमों और एरोनॉटिक्स के विषय में रिसर्च करना है |

 

 

NASA Awards $106 Million to US Small Businesses for Tech ...

 

 

 

 

नासा की स्थापना (ESTABLISHMENT OF NASA)

नासा विश्व की सबसे बड़ी और सफलतम अंतरिक्ष एजेंसी में से एक है | इसके द्वारा बहुत ही बड़ी बड़ी खोज की गयी है | इसकी स्थापना 19 जुलाई 1958 में की गयी थी | नासा की स्थापना के बाद अमेरिका में अंतरिक्ष में की गयी सभी खोजे नासा के नेतृत्व में ही हुई है, इसके अंतर्गत अपोलो यान का चाँद पर उतरना, स्कायलैब स्टेशन और अंतरिक्ष शटल जैसे बहुत से बड़े-बड़े कार्य सम्मिलित है | नासा ने अंतरिक्ष के बड़े से बड़े ग्रहों और उपग्रहों पर जाकर अपनी सफलता को स्थापित किया है नासा की खोज का पूरी दुनिया लाभ प्राप्त कर रही है | नासा की स्थापना अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower के द्वारा की गयी थी |

नासा का इतिहास (HISTORY)

वर्ष 1958 के जुलाई महीने में यूएस गवर्नमेंट के द्वारा नासा की स्थापना की गई थी | इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है | nasa internet speed इसका निर्माण नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के द्वारा किया गया है | nasa internet speed वर्तमान समय में संयुक्त राज्य अमेरिका में दस नासा के केंद्र है | nasa internet speed इन केंद्रों में सात केंद्रों में परीक्षण और अनुसंधान की सुविधाएँ प्रदान की गयी है | nasa internet speed यहाँ पर 18,000 से अधिक लोग कार्य करते हैं | नासा की नौकरी को सबसे अच्छी नौकरी में से एक माना जाता है | यहाँ पर बहुत सारे इंजीनियर और वैज्ञानिक कार्य करते हैं, इनके अतिरिक्त यहाँ पर कई लोगों के द्वारा जॉब की जाती है, जो कि नासा के मिशन में सहायता प्रदान करते है | यहां पर सेक्रेटरी, लेखक, लॉयर्स और शिक्षक भी कार्य करते है |

नासा ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है | इसके द्वारा ओरियन मल्टीपर्पसे-क्रू व्हीकल द स्पेस लांच सिस्टम और कमर्शियल क्रू व्हीकल में सहयोग किया जा रहा है | नासा की स्थापना के बाद अपने पहले उपग्रह ‘Explore 1’ का भी सफल परीक्षण किया गया था |

 

 

 

 

 

पायनियर (PIONEER)

नासा के द्वारा पायनियर 10 को वर्ष 1972 में लांच किया गया था | nasa india इसके बाद वर्ष 1973 को पायनियर 11 को लांच किया गया था | nasa india इसको सौर-मंडल के सबसे फोटोजेनिक गैस के लिए किया गया था | nasa india यह पहले बृहस्पति और शनि की यात्रा करने वाले यान थे | nasa india पायनियर 10 के द्वारा मंगल तथा बृहस्पति के बीच की चट्टानों की परिक्रमा के क्षेत्र के मध्य यात्रा करने वाली पहली जांच की गयी थी | इससे सौर प्रणाली के क्षुद्रग्रह बेल्ट की जानकारी प्राप्त की गयी थी | पायनियर की लांचिंग के बाद एक वर्ष छ: महीने के पश्चात अंतरिक्ष यान ने बृहस्पति ग्रह का पहला फ्लाईबाई का निर्माण किया गया था | इसके द्वारा ग्रेट रेड स्पॉट की आश्चर्यजनक तस्वीरें प्राप्त की गयी थी |

 

 

 

 

 

इसके बाद पायनियर 11 बृहस्पति से उड़ते हुए वह शनि ग्रह पर चला गया था | वहां पर इसके द्वारा शनि के चारों ओर अज्ञात छोटे चंद्रमाओं की एक जोड़ी की खोज की गयी थी | वर्तमान समय में इन दोनों के द्वारा डाटा भेजना बंद कर दिया गया है | यह अपने सौर प्रणाली के द्वारा अंतरिक्ष में यात्रा कर रहे है |

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments